भास्कर न्यूज | नई दिल्ली/जींद/हिसार - News Summed Up

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली/जींद/हिसार


भास्कर न्यूज | नई दिल्ली/जींद/हिसारसीबीएसई ने गुरुवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। 500 में से 499 अंक लाकर यूपी की दो लड़कियां संयुक्त रूप से अव्वल आई हैं। पानीपत के उरलाना की भव्या समेत 3 लड़कियां 500 में से 498 अंक लाकर दूसरे नंबर पर हैं। पांचों ने एक बात समान कही कि वे पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहीं। करनाल के पखाना की रुबानी चीमा व चंडीगढ़ के दिशांक जिंदल समेत 18 स्टूडेंट्स ने 497 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। इस बार 12.05 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 83.4% पास हुए हैं। पिछले साल से यह 0.39% ज्यादा है। लड़कों से लड़कियां 9.3% ज्यादा पास हुई हैं। पहली बार परीक्षा खत्म होने के 28 दिन बाद रिजल्ट घोषित हुआ। लगातार 5वीं बार लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। 2014 में सार्थक अग्रवाल ने 99.6% के साथ टॉप किया था।


Source: Dainik Bhaskar May 03, 2019 02:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */